22/04/2024

शाकाहारी सॉस: विषय की सम्पूर्ण गाइड

हमारी संस्कृतियों में जीवन का एक सच्चा तरीका निहित है, पाककला जगत में शाकाहारी भोजन ने अपना स्थान बना लिया है। शाकाहारी साँस , अन्य शाकाहारी उत्पादों की तरह ही हमें आश्चर्यचकित करती रहती हैं।

और यदि उद्योग अपने शाकाहारी विधियों में उत्कृष्टता चाहते हैं, तो ऐसा बाजार में बढ़ती मांग के कारण से हो रहा है। परंतु, क्या आप वास्तव में जानते हैं कि एक शकाहकारी सॉस क्या होती है? क्या आपको इस “पशु-रहित” झुकाव के स्रोतों के बारे में जानकारी है? निम्न कुछ पंक्तियों में हम आपको बताते हैं।

“शाकाहारी” सॉस क्या होती है?

“पारंपरिक” कहलायी जाने वाली सॉस की तरह, “शाकाहारी” सॉस का उद्देश्य किसी व्यंजन को अधिक स्वाद उत्पन्न करने हेतु उसके साथ खाना या उसमें वृद्धि करना होता है।
उन्हें बनाने वाली सामग्रियों की सूची उन्हें भिन्न बनाती है।
क्योंकि शाकाहारी सॉस की एक विशेषता है कि उनमें पशु का कोई भी तत्व नहीं होता है।
उनके व्यंजनों में हमारे पशु मित्रों द्वारा उत्पन्न किए गए दूध, अंडे और अन्य उत्पादों को प्रतिबंधित कर दिया गया है। वास्तव में, उन्हें 100% फलियां, नट, वनस्पति तेल या मसालों से बनी सामग्रियों से प्रतिस्थापित किया गया है।

कुछ शंकाशील व्यक्ति स्वाद के बारे में आश्चर्यचकित हो सकते हैं: “क्या ये सॉस मुँह का स्वाद बढ़ाती हैं?” या: “क्या वास्तव में उनका स्वाद आम तौर पर खाद्य दुकानों में पाए जाने वाले सॉस जैसा होता है?”
ये प्रश्न पूरी तरह से वैध हैं, विशेषत: उन लोगों के लिए जिन्होंने इनका कभी भी स्वाद नहीं लिया है। लेकिन हम आपको आश्वस्त करते हैं: शाकाहारी सॉस का स्वाद अन्य सॉसों जैसा ही होता है। उदाहरण के तौर पर, यदि आप अपने फ़्रेंच-फ्राइज़ को शाकाहारी केचप सॉस के साथ खाते हैं तो आपको अंतर दिखाई नहीं देगा।

शाकाहारी सॉस” के स्रोत

आधुनिक समाज सभी क्षेत्रों में निरंतर विकसित हो रहे हैं। उपभोग के नए-ए तरीके उभर रहे हैं।
इसी कारण से अधिक से अधिक व्यक्ति अपनी थाली में जो कुछ डालते हैं उसे नैतिक, स्वास्थ्य या पर्यावर्णीय महत्व दे रहे हैं।
पशु कल्याण और पर्यावरण के इन रक्षकों के लिए, अब अंधाधुंध और “गैर-जिम्मेदाराना” तरीके से उपभोग नहीं किया जा सकता है।
सामग्रियों की सूची, तथा खाद्य पदार्थों की निर्माण प्रक्रिया का पूरी तरह से पूर्व निर्धारित नैतिकता के अनुरूप होना सुनिश्चित करने के लिए, जांच की जाती है।

तो, इस 100% शाकाहारी आहार के माध्यम से प्राप्त की जाने वाली प्रमुख नैतिकताएं क्या है?

आपको पता होना चाहिए कि शाकाहारी आहार तीन मूलभूत महत्वों पर आधारित होता है:

  • मानवीय आवश्यकताओं की पूर्ति हेतु पशुओं को कष्ट न झेलने का अधिकार;
  • प्रकृति का आदर, क्योंकि पशुधन उद्योग हमारे ग्रह को अत्यधिक प्रदूषित करता है;
  • स्वास्थ्य, क्योंकि मांस या डेयरी उत्पादों की अत्यधिक खपत पर स्वास्थ्य व्यावसायिकों द्वारा अधिक प्रश्न उठाए जाते हैं।

खाद्य बाज़ार में शाकाहारी सॉस का चलन

जैसा कि पूर्व में उल्लेख किया गया है, “शाकाहारी जीवन शैली “ में वृद्धि हो रही है।
1940 वर्ष के मध्य में इंग्लैंड में Donald Watson ने “Vegan Society की स्थापना की, जिसके बाद से शाकाहारी भोजन को प्रोत्साहित किया जा रहा है।

शुरू में हाशिये पर रहने वाले इस अभियान ने पूरे विश्व के लाखों लोगों को आकर्षित करने में सफलता प्राप्त की है।
बेल्जियम कोई अपवाद नहीं है, क्योंकि 2023 में प्रकाशित एक लेख के अनुसार, बेल्जियम में तीन में से एक व्यक्ति सप्ताह में कम से कम एक बार शाकाहारी भोजन खाने की बात स्वीकार करता है।

और यह उत्साह ही है जो खाद्य उद्योग के विशेषज्ञों को इस “क्रूरता-मुक्त” प्रवृत्ति में रुचि लेने के लिए प्रेरित करेगा।
बाज़ार की बढ़ती आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए,अब कई लोग शाकाहारी उत्पाद ऑफर करते हैं।
पशु स्रोत की सामग्री के बिना आहार के इन निर्माताओं के लिए यह एक महत्वपूर्ण मुद्दा है। वास्तव में, उपभोग के लिए ऑफर किए जाने वाले खाद्य पदार्थों को आम जनता में स्वाद लेने वालों को संतुष्ट करते हुए नैतिक उत्पादन प्रक्रियाओं को पूरा करना चाहिए।
अर्थात, शाकाहारी उत्पादों को केवल शाकाहारी घटकों से बने होने के कारण ही “अच्छा” नहीं होना चाहिए। और यह संतुलन अत्यंत सफल है, क्योंकि शाकाहारी सॉस इत्यादि के स्वाद उनके प्रतिस्पर्धी उत्पादों के स्वाद जैसे ही होते हैं।

हमारे August&Henri शाकाहारी सॉस

बेल्जियम में हम बिना किसी पछतावे के स्वादों की दावतें पसंद करते हैं!

इन सभी स्पष्टीकरणों के बाद, अब लोलुपता और जिज्ञासा का द्वार खोलने और शाकाहारी सॉस की इस नई रेंज का पता लगाने का समय आ गया है!

क्या आपके विचार में “शाकाहारी” शब्द की समानता “नीरस” के साथ की जा सकती है? यदि ऐसा है तो एक बार पुन: विचार करें! यहां August & Henri के शाकाहारी सॉस आपको गलत प्रमाणित कर सकते हैं क्योंकि स्वस्थ भोजन करना नीरसता के अतिरिक्त भी कुछ हो सकता है।
आपकी भलाई से समझौता किए बिना इन्हें आपके पसंदीदा व्यंजनों को जागृत करने के लिए तैयार किया गया है।

Sriracha मायो सॉस

क्या आपको टाकोस पसंद है? इन्हें हमारे Sriracha मायो और अदरक सिरप के साथ तैयार करें, मसालेदार लेकिन बहुत अधिक नहीं, यह आपको पूरी रात साल्सा नाचने पर मजबूर कर देगा।

Truffle मायो सॉस

क्या आप पास्ता के शौकीन हैं? हमारी Truffle क्रीमी मायो सॉस को सरसों के साथ मिलाने से आपकी थाली एक असाधारण भोजन में बदल जाएगी…Mamma mia आदि सब मुँह में ही पिघल जाते हैं!

Chili मायो सॉस

और बारबेक्यू को पसंद करने वाले, हमारी शाकाहारी Chili मायो सॉस के अतिरिक्त और कुछ नहीं देखते हैं, क्योंकि यह पशु स्रोत की किसी भी सामग्री के बिना, आपकी ग्रिल में धुएँ के रंग और खट्टे-मीठे का एक अनूठा स्वाद जोड़ देती है।

तो, क्या आप अपनी रसोई को शाकाहारी स्वादिष्टता के सुखद अंतराल में बदलने के लिए तैयार हैं? August & Henri के अभियान में हमारे साथ जुड़ें और स्वाद लेने वालों के लिए एक नए पाक क्षितिजों तक मार्गदर्शन प्राप्त करें।
उपरोक्त के मद्देनजर कौन कहता है कि स्वस्थ भोजन करना असंभव है?

हमारी August&Henri की शाकाहारी सॉस की रेंज आपके लिए एक स्वादिष्ट अनुभव प्रदान करती है जिसे आपका स्वाद जल्दी नहीं भूलेगा। स्वादिष्ट और विविध बनावट के साथ, वे आपको एक उच्च-स्तरीय गैस्ट्रोनॉमिक संसार में ले जाती हैं। चाहे आप शाकाहारी विशिष्टताओं के प्रशंसक हों या नहीं, आप महान रसोइयों द्वारा बनाए गए व्यंजनों के बढ़िया और उत्कृष्ट स्वाद के आगे झुक जाएंगे!

क्या आप हमारी Auguste&Henri की शाकाहारी सॉस से आकर्षित हैं? हमारी वितरण सेवाओं के साथ-साथ हमारे मूल्य निर्धारण के बारे में जानकारी प्राप्त करने के लिए हमसे संपर्क करने में संकोच न करें। चाहे आप एक व्यक्ति हों या एक खानपान व्यवसायी, हमारे सॉस हर किसी को प्रसन्न करेंगे!